आरोपी ईसाई मिशनरी एजेंट फरार, भोले भाले लोगों को झांसा देकर धर्म परिवर्तन कर रहे ईसाई मिशनरी का एजेंट को जैसे ही भाजपाइयों के आने की भनक लगी वह मौके से फरार हो गया। वाक्या एक दिन पहले मंगलवार का है। छावनी क्षेत्र के लालकुर्ती इलाके में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब हिन्दुओं को गुपचुप तरीके से इसाई मिशनरियों के एजेंटो द्वारा बाइबिल और प्रार्थना पढ़वा कर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था जिसकी सूचना भारतीय जनता पार्टी पार्टी छावनी मण्डल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया को मिली और सूचना मिलते विशाल कन्नौजिया भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और ईसाई मिशनरियों के एजेंट वहां से फरार हो गए जिसकी सूचना विशाल कन्नोजिया के द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गयी इस धर्म परिवर्तन प्रकरण का मुख्य अभियुक्त सन्नी जो कि ईसाई मिशनरी का एजेंट है फरार है उसके कुछ वीडियो और फोटो ये है। ईसाई मिशनिरियो के द्वारा गरीब भोले भाले हिन्दुओ को प्रलोभन इत्यादि से धर्म परिवर्तन करवाने का यह मामला पहला नही है। इस मुददे को लेकर विशाल कन्नौजिया बेहद मुखर हैं। उन्होंने कहा कि सालों से पूरे देश में इस प्रकार की इसाई मिशनरियां भोले भाले लोगों का धर्म परिवर्तन का कुचक्र चल रही हैं, लेकिन उनके इलाके में इस साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं व संगठन को भी दी है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेत्री बीना वाधवा ने भी भाले भाले हिन्दुओं को झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह चुप नहीं रहेंगे। इस संबंध में अधिकारियों से भी बात की जाएंगी। उन्होंने बताया कि वह शीघ्र ही झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों के बीच जाएंगी। उनकी समस्याएं सुनेंगी। उन्हें इस प्रकार के कुचक्र का शिकार नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने इसके पीछे विदेशी साजिश की बात कही। साथ ही इसका पर्दाफाश किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदेश सरकार को भी अवगत कराया जाएगा।