बड़ौत व छपरौली में रालोद बागपत में भाजपा आगे, बागपत में बड़ौत और छपरौली में रालोद तो बागपत में भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बागपत के लख्मीचंद पटवारी कालेज खेकड़ा में गुरुवार की प्रात: आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के एजेंट एक-एक वोट पर पैनी नजर रखे हैं। पहले पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना शुरू हुई। उसके बाद 8.30 बजे ईवीएम की मतगणना शुरू की गई। छपरौली में 17 राउंड के बाद रालोद के अजय कुमार ने 22708 मतों से बनाई बढ़त। अजय कुमार (रालोद) को 73436, सहेंद्र सिंह (भाजपा) को 50728 और साहिक (बसपा) को 5329 मत प्राप्त हुए। वहीं बड़ौत विधानसभा सीट पर 13 राउंड के बाद रालोद के जयवीर तोमर ने 5249 मतों से बनाई बढ़त। जयवीर तोमर (रालोद) को 51703, केपी मालिक (भाजपा) को 46454 और अंकित शर्मा (बसपा) को 5312 मत हासिल हुए। बड़ौत व छपरौली में रालोद बागपत में भाजपा आगे, दूसरी ओर बागपत विधानसभा सीट 14 वें राउंड में भाजपा के योगेश धामा ने 508 मतों की बढ़त बनाई। योगेश धामा (भाजपा) 56052,अहमद हमीद रालोद 55544 और अरुण (बसपा) को 6205 मत मिले।
ऐसा है रुझान
छपरौली विधानसभा सीट पर आठवें राउंड रालोद के अजय कुमार ने 10514 मतों से बनाई बढ़त।
अजय कुमार (रालोद) 34541
सहेंद्र सिंह (भाजपा) 24027
साहिक (बसपा) – 1925
बड़ौत विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड में रालोद के जयवीर तोमर ने 3054 मतों से बनाई बढ़त।
जयवीर तोमर (रालोद) 18908
केपी मालिक (भाजपा) 15854
अंकित शर्मा (बसपा) – 3070
बागपत विधानसभा सीट पर छठे राउंड में भाजपा के योगेश धामा ने 6436 वोटों से बनाई बढ़त।
योगेश धामा (भाजपा) 27930
अहमद हमीद(रालोद) 21494
अरुण (बसपा) – 1921
परौली विधानसभा सीट
दूसरा राउंड
रालोद के अजय कुमार ने बनाई बढ़त 1573
अजय कुमार (रालोद) 8640
सहेंद्र सिंह (भाजपा) 6067
साहिक (बसपा) – 289
बड़ौत विधानसभा सीट
पहला राउंड
रालोद के जयवीर तोमर ने बनाई बढ़त 298
जयवीर तोमर (रालोद) 3468
केपी मालिक (भाजपा) 3170
अंकित शर्मा (बसपा) – 283
बागपत विधानसभा सीट
दूसरा राउंड
रालोद के अहमद हमीद ने बनाई बढ़त 5890
अहमद हमीद(रालोद) 11677
योगेश धामा (भाजपा) 5787
अरुण (बसपा) – 121
बड़ौत विधानसभा सीट
दूसरा राउंड
रालोद के जयवीर तोमर ने बनाई बढ़त 2299
जयवीर तोमर (रालोद) 8473
केपी मालिक (भाजपा) 6194
अंकित शर्मा (बसपा) – 912
पर्यवेक्षक बनाए हुए हैं नजर
डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन और चुनाव आयोग के तीनों पर्यवेक्षक मतगणना केंद्र पर नजर रखे हुए हैं। वहीं मतगणना केंद्र के बाहर राजनीतिक दलों के हजारों समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। कई बार कई लोगों और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस होती भी नजर आई। इसके बावजूद मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और उम्मीदवारों के समर्थकों के चेहरों पर पल-पल रंग बदल रहा है।