भगवंत मान ने ली शपथ

भगवंत मान ने ली शपथ

भगवंत मान ने ली शपथ, आप पंजाब की सरदार, आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह शहीद भग सिंह के गांव खटकड़कलां में आयोजित किया गया। शहीद का गांव ही नहीं बल्क पूरा पंजाब बुधवार को बसंती रंग में रंगा नजर आया।  इस मौके पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता बतौर मेहमान पंजाब पहुंचे हुए थे। शपथ के साथ ही भगवंत मान ने अपने विधायकों व कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार का अहंकार कभी न करना।  हमें उन लोगों का भी सम्मान करना होगा जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। मैं आप सभी को और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं।उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। इस मौके पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल व उनके साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं। इनके अलावा पंजाब में आप सरकार के चाणक्य राघव चड्ढा की खासी चर्चा रही। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भगवंत मान को बधाई दी है। भगवंत मान ने ली शपथ, सिसोदिया ने कहा कि ईमानदार राजनीति और लोगों की तरक्की के लिए काम करने वाली सरकार देने का सपना लेकर अरविंद केजरीवाल ने 10 साल पहले आम आदमी पार्टी की नींव रखी थी। आज पंजाब में भी वही सपना सच हो रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3 और भाजपा को 2 सीटों पर जीत मिली। आप ने इस बार भगवंत मान को सीएम चेहरा प्रोजेक्ट कर चुनाव लड़ा था। पंजाबी गायक गुरदास मान भी भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी के 92 सीटें जीतने पर कहा कि यह अभी शुरुआत है। आप की विचारधारा खास है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें समृद्ध पंजाब बनाने की हिम्मत दे। @Back To Home

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *