बुलंदशहर में व्यापारी को मारी गोली, कारोबारी की हत्या से गुस्साए लोगों ने जमकर बबाल किया। पूरा शहर बंद करा दिया। जाम लगा कर प्रदर्शन किया। बुलंदशहर के स्याना में शनिवार की सुबह बदमाशों ने एक व्यापारी मारकर हत्या कर दी। वहीं दूसरी बदमाशों की गोली लगने से व्यापारी की मौत के बाद गुस्साए व्यापारी बुगरासी चौराहा पर जाम लगा दिया और आरोपितों को पकड़ने की मांग की। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे, लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
दुकान के लिए निकले थे व्यापारी
स्याना नगर के मोहल्ला जवाहरगंज निवासी प्रदीप शनिवार की सुबह अपने घर से नवीन मंडी स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। उसी दौरान नगर के रजवाहा पटरी मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने व्यापारी से लूटपाट कर गोली मार दी और फरार हो गए। लोगों ने व्यापारी को सामुदायिक भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर व्यापारी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बुलंदशहर में व्यापारी को मारी गोली, प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप नवीन मंडी में गुड़ की दुकान चलाते थे। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घायल हुए व्यापारी प्रदीप की उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और बुगरासी चौराहा पर जाम लगा दिया। @Back To Home