क्षेत्रीय कार्यालय पर पंकज सिंह का स्वागत, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को पहुंचे नोएडा से रिकार्ड मतों से जीतने वाले विधायक पंकज सिंह का महानगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश सिंहल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। गरमजोशी से किए गए स्वागत से पंकज सिंह भी प्रसन्न नजर आए। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव के लिए मेरठ गाजियाबाद सीट से भाजपा ने धर्मेन्द्र भारद्वाज का मैदान में उतारा है। सामाजिक कार्यों से सरोकार रखने वाले धर्मेन्द्र भारद्वाज शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ा नाम माने जाते हैं। एलएलसी चुनाव के प्रत्याशी के तौर पर उनकी चुनावी तैयारियों पर महानगर भाजपा अध्यक्ष लगातार नजर रखे हैं। चुनाव की तैयारियों की वह बराबर समीक्षा भी कर रहे हैं। इन्हीं समीक्षा व तैयारियों को परखने के लिए गुरूवार को पंकज सिंह मेरठ बागपत रोड स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे थे, जहां मुकेश सिंह व अरविंद गुप्ता मारवाडी समेत बड़ी संख्या में दूसरे भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।
सर्किट हाउस में दिनेश खटीक का स्वागत
प्रदेश की योगी सरकार में दोबारा जल शक्ति राज्य मंत्री बनाए गए दिनेश खटीक का भाजपाइयाें ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर महानगर भाजपाध्यक्ष मुकेश सिंहल, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, पूर्व मेयर सुरेश जैन रितुराज, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता अमित शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में दूसरे भाजपाई भी सर्किट हाउस में मौजूद रहे। राज्य मंत्री ने सभी का आभार प्रकट किया। @Back To Home