गर्मी की आहट, चढ़ रहा पारा, मेरठ और आसपास के जिलों के तापमान में इजाफा होने लगा है।बुधवार को भी पारा चढ़ा रहा। इससे पहले मंगलवार को अक्टूबर माह के बाद पहली बार मेरठ का तापमान 30 डिग्री के पार गया है। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। तेज धूप में लोगों को गर्म कपड़ों को उतारने पर विवश होना पड़ा। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी 10.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। इससे रात में मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधवार को भी पारा बढ़ा रहा। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को तापमान में अचानक तेजी आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री था, जो एक दम से 2.6 बढ़ गया। गर्मी की आहट चढ़ रहा पारा, मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च को तेज हवाएं चलने का अनुमान दिया है। ये हवाएं गर्म होंगी और तापमान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह के अंत तक तापमान 34 डिग्री को छू सकता है। इस बार मार्च में तापमान की तेजी में एक सप्ताह का विलंब देखा जा रहा है। आमतौर पर पहले सप्ताह में ही तापमान 29 – 30 डिग्री पहुंच जाता है। संयोग रहा कि मंगलवार को दिल्ली सफदरजंग में भी सीजन में पहली बार पारा 30 के ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने 14 मार्च तक न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आगामी सप्ताह तापमान में गिरावट होगी। @Back To Home