घर में घुसकर महिला को पीटा

घर में घुसकर महिला को पीटा

घर में घुसकर महिला को पीटा, बाराबंकी में दरियाबाद थाने के मियागंज गांव स्थित एक घर में  नकाबपोश बदमाशों का कहर टूटा। दीवार फांद घर में घुसे बदमाशों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस बेहरमी से पिटाई कर मरणासन्न कर दिया। घर में रखी नकदी समेत महिला से जेवरात छीने व बक्से में रखे जेवरात भी उठा ले गए। घर के नए कपड़ों समेत बैनामा, बच्चों की मार्कशीट को आग लगा दिया। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है। रियाबाद थाने के मियागंज गांव के शिवकुमार प्रजापति के घर में रात करीब 12 बजे के आसपास पीछे के रास्ते तीन बदमाश घुसे। शिवकुमार ने बताया कि घर के अंदर उसकी पत्नी शिवकुमारी सो रही थी। वह घर से चंद कदम दूर हाते में था। जबकि बाहर दरवाजे पर बड़ा बेटा श्रवण व छोटा बेटा था। घर में घुसकर महिला को पीटा, शिवकुमार के मुताबिक घर में घुसे बदमाशों की आहट जैसे उसकी पत्नी को मिली, उसकी नींद खुल गई। तभी तीनों बदमाश पहुंचे और दो ने उसे बिस्तर से घसीट लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, इसके बाद बेरहमी से पिटाई की। मरणासन्न हालत में उसे छोड़ दिया। एक सप्ताह पहले 26 हजार रुपए की भैंस बेंची थी। उसका रुपया घर में रखा था। पत्नी की पिटाई के बाद उससे जेवरात छीने। घर में रखे दो जोड़ी पायल, पांच बिछिया भी निकाल ले गए। करीब एक बजे पत्नी के कराहने की आवाज सुनकर बड़ा बेटा जगा। वह अंदर गया तो देखा कि आंगन में उसकी मम्मी जमीन पर पड़ी है। मुंह मे कपड़ा ठूंसा हुआ है। रात में निजी चिकित्सक से उपचार कराया। पुलिस को सूचना दी। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। @Back To Home

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *