ग्रोइंग प्यूपिल का जल संरक्षण अभियान

ग्रोइंग प्यूपिल का जल संरक्षण अभियान

ग्रोइंग प्यूपिल का जल संरक्षण अभियान, जल दिवस के अवसर पर आज सामाजिक संस्था द ग्रोइंग प्यूपिल तथा दीवान पब्लिक स्कूल द्वारा संयुक्त रुप से जल संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही संस्था द्वारा विश्व जल दिवस से लेकर पृथ्वी दिवस तक एक माह तक चलाए जाने वाले अभियान “आई विल, सेव वाटर फ़ॉर द नेक्स्ट जनरेशन” की भी शुरुआत की गई।
संस्था के अध्यक्ष अदिति चन्द्रा ने कि जल चक्र और जीवन चक्र एक ही है। यदि हम जल को नहीं बचाएंगे, तो जीवन को बचाना असंभव हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जल को संरक्षित करके ही, जीवन का संरक्षण संभव है। इसलिए सभी लोगों लोगों को आने वाली पीढ़ी के लिए पानी को बचाना ही होगा। उन्होंने बताया कि ग्रोइंग पीपल हर वर्ष 22 मार्च विश्व जल दिवस से लेकर 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस तक 1 महीने का अभियान चलाता है। जिसमें सभी विद्यालयों में जल संरक्षण पर कार्यक्रम किए जाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य असीम दुबे ने कहा कि बच्चों को अभी से स्वच्छता और जल संरक्षण का महत्व समझाना होगा और इसमें केवल विद्यालय ही नहीं अभिभावको की भी बड़ी भूमिका है अभिभावक को घरों में भी बच्चों को पानी के महत्व को समझाना चाहिए। आज के कार्यक्रम में दीवान पब्लिक स्कूल के निदेशक एचएन राउत, रोमा रंजन, विम्मी सलूजा, संजय शर्मा, संजय अग्रवाल पूजा रावत आरती आकाश कुमार सौरभ गर्ग सहित विद्यालय के अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। @Back To Home

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *