इस बार होली का रंग ज्यादा चटक, भाजपा का पंजाबी चेहरा व कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा ने कैंट के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि इस बार होली के रंग अधिक चटक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव होली से कुछ ही दिन पहले हुए हैं। विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। मेरठ की सातों विधानसभा सीटाें पर जिस प्रकार से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल समेत मेरठ की पूरी भाजपा ने जिस प्रकार से मेहनत की है वह शानदार है। उन्होंने कहा कि इस बार की होली अनूठी है। विपक्ष की तमाम साजिशों के बाद भी एक बार फिर यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस बार होली का रंग ज्यादा चटक, पंजाबी समाज ने भी इसमें भरपूर योगदान दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा समाज हमेशा भाजपा के साथ है। साल 2024 में लोकसभा के संभावित चुनाव में भी भाजपा शानदार जीत दर्ज कराएगी। पूरे देश में भाजपा का परचम फहराया जाएगा। इसके लिए वह भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को होली की मुबाकरबाद देते हैं। @Back To Home