जल संरक्षण पर गोष्ठी, पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने पर्यावरण एवम जल संरक्षण विषय पर प्रबुध्द वर्गीय विचार गोष्ठी का आयोजन बलवंत नगर स्थित कार्यालय पर किया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि पद्मभूषण एवं पदम् डा. अनिल प्रकाश जोशी रहे।
क्लब निदेशक आयुष गोयल व पीयूष गोयल ने बताया कि गोष्टी का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है पर्यावरण एवं जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी ने मनुष्य को उसकी अहमियत बता दी है। कोरोना प्रकृति से मनुष्य द्वारा की गयी छेड़ छाड़ का परिणाम है। वनों के दोहन औऱ पेड़ो के कटान के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गयी थी कि लोगो को साँस लेने के लिए ऑक्सीजन के महंगे मंहगे सिलेंडर खरीदने पड़े। आज के दौर में विकास के नाम पर प्रकृति का शोषण किया जा रहा है यह अनुचित है । वर्त्तमान समय में यह आवश्यक है कि पर्यावरण को ध्यान में रखकर देश का विकास किया जाये ,बड़ी बड़ी इमारते बनाने के लिए जंगल काट दिये गए हैं, नदियो पर बाँध बना दिये गये है, यह विकास खोखला है। विकास के करण जब पृथ्वी पर मानव ही असुरक्षित है तो प्रगति और विकास किस काम का , मानव को यह समझना होगा । कार्यक्रम के अंत मे विपुल सिंघल ने डॉ अनिल जोशी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विपुल सिंघल,लक्ष्मी शर्मा, पवनेश गौड़, शुभम शर्मा,डॉ. दिशा दिनेश ,डॉ. ईश्वर चंद गंभीर राजीव शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अशोक अग्रवाल, सुधांशु सिंघल,केशव, अनुपम शर्मा, सरबजीत कपूर ,प्रथम अग्रवाल, वरुण गोयल,प्रिंस अग्रवाल, दीपांशु आदि उपस्थित रहे। @Back To Home
जल संरक्षण पर गोष्ठी
