जंग में बीस हजार से ज्यादा रूसी फौजी हलाक, रूस-यूक्रेन जंग को 50 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। यूक्रेन से बदला लेने के लिए कीव, खार्किव सहित आठ शहरों में रूस ने आक्रमण तेज कर दिया है। वहीं, रूस ने कीव के पास एक यूक्रेनी मिलिट्री फैक्टरी को तबाह कर दिया है। इधर, यूक्रेनी सेना की ने दावा किया है कि जंग में रूस ने अपने 20,300 सैनिकों को खोया है। इसके अलावा अब तक रूसी सेना को बहुत नुकसान हुआ है। उनके 165 प्लेन, 146 हेलीकॉप्टर, 773 टैंक, चार मिसाइल लांचर सिस्टम तबाह हो गए हैं। यूक्रेनी सेना के पलटवार में एक और रूसी जनरल की मौत हो गई। सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर के मुताबिक, मेजर जनरल व्लादिमिर फ्रोलोव युद्ध में शहीद हो गए। उन्हें शनिवार को सेंट पीटर्सबर्ग में दफनाया गया। यूक्रेन जंग में अब तक करीब 7 रूसी जनरलों की मौत हो चुकी है।
- सी अरबपति रोमन अब्रामोविच ने रूस-यूक्रेन में पीस डायलॉग के फिर शुरू करने के लिए कीव का दौरा किया।
- यूक्रेन के जनरल स्टाफ का कहना है कि इस युद्ध की वजह से रूस ने सीरिया में सैन्य रोटेशन रोक दिया है।
- फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के 8 बड़े अरबपतियों की फ्रांस में कुल 92 करोड़ डॉलर से ज्यादा की जायदाद है।
- रूस का दावा है चेक रिपब्लिक को उसकी इजाजत के बिना यूक्रेन को सोवियत मेड हथियार नहीं दे सकता है।
- इटली ने 17 अप्रैल यानी आज से रूसी जहाजों के लिए अपने बंदरगाहों को बंद कर दिया है।
- रूस ने ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन पर बैन लगाया
पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के जवाब में रूस ने कड़े एक्शन ले रहा है। इसी कड़ी में रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन और विदेश सचिव लिज ट्रस समेत 10 ब्रिटिश डिप्लोमैट्स पर बैन लगा दिया है। अब ये लोग रूस में एंट्री नहीं कर पाएंगे। रूसी विदेश मंत्रालय का कहना है कि ब्रिटेन के दुश्मनी भरे रवैये की वजह से यह फैसला लिया गया है।