खाकी पर भारी गोवंश का कटान, लिसाड़ीगेट क्षेत्र में अवैध कटान करने वाले खाकी पर भारी पड़ रहे हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी इस इलाके में अवैध कटान रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार तड़के एक मकान में गोवंश का कटान किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश में देरी नहीं की। सीओ कोतवाली अरविंद चौरासिया खुद भी जा पहुंचे, लेकिन बड़ा सवाल कि इतनी सख्ती के बाद भी गोवंश व अवैध कटान भारी करने वालों के हौसले कैसे बुलंद हैं। तीन गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टा जो अवशेष मिले हैं वह गोवंश के हैं। पूरे मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। लिसाड़ीगेट के लक्खीपुरा गली 18 में ताहिर का मकान है। मकान में गौकशी की जा रही है। यह गिरोह कितने दिन से गोवंश का कटान कर रहा था। माैके पर पशु काटने वाले छुरे, रस्सी और अन्य सामान भी बरामद किया है। एक गोवंश को पुलिस ने जिंदा बचा लिया। वहीं दो गोवंश कटी हुई हालत में मिले हैं। पुलिस का कहना है की एक भैंस के भी अवशेष मिले हैं। पकड़े गए इरफान व दो अन्य आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की है। तीनों ने बताया की भैंस के मीट की आड़ में गोवंश का मीट सप्लाई किया जा रहा था। रात में यह गोकशी करते थे और दिन निकलने से पहले मीट को सप्लाई कर देते थे। कटान वाले स्थानस पर भैंस के अवशेष छोड़ देते थे जिससे किसी को शक न हो। CO कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया की गोवध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।