मेरठ कांग्रेस का प्रदर्शन के नाम पर फ्लाप शो, महंगाई के जिस मुददे पर खुद कांग्रेस अध्यक्ष साेनिया गांधी व पार्टी सांसद राहुल गांधी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन बुधवार को दिल्ली में मोर्चा खोले थे, उसी महंगाई के मुददे पर मेरठी कांग्रेसियों का प्रदर्शन फ्लाप शो से जयादा आगे नहीं बढ़ सका।पेट्रोलियम पदार्थ व रसोई गैस के आसमान छूते दामों के विरोध में कांग्रेसियों को दोपहर बाद प्रदर्शन का ख्याल आया। वो सड़कों पर भी उतरे। रसोई गैस सिलेंडर के साथ उन्होंने प्रदर्शन किया। मेरठ कांग्रेस का प्रदर्शन के नाम पर फ्लाप शो, इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी के अलावा कुछ गिनती के अन्य कार्यकता भी शामिल रहे। महंगाई के जिस मुददे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी बुधवार को खुद मैदान में उतरे, महंगाई के उस मुददे पर मेरठी कांग्रेसियों का प्रदर्शन शर्मनाक ही कहा जा सकता है। प्रदर्शन के नाम पर रस्म अदायगी से ज्यादा जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुछ नहीं कर सके। प्रदर्शन के नाम पर इन कांग्रेसियों ने संगठन का मजाक बना कर रख दिया। @Back To Home