नहीं लिया सबक हो गया टकराव, सरधना विधानसभा चुनाव के बाद दलितों के हमले की घटना से पुलिस ने सबक नहीं लिया। इसका नतीजा को भुगतना पड़ गया। सरधना थाना क्षेत्र के जाफराबाद दुर्वेशपुर गांव में को चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग हो गई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद तनाव को देखते गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। बाइक टकराने के विवाद में यह संघर्ष हुआ। ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में एक साल पहले पंचायत चुनाव के दौरान दोनों पक्षों में कुछ विवाद हो गया था। इसमें अंकुर और प्रधान पति लियाकत पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे। यही विवाद सोमवार को फिर से गरमा गया। सोमवार को अंकुर पक्ष का युवक बाइक से जा रहा था। आरोप है कि प्रधान पति का भाई इस्लामुद्दीन सामने से आ गया। फिर बाइक टकराने पर दोनों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया और अपने-अपने लोगों को फोन करके बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। इस संघर्ष में जावेद, शाहिद, फुरकान, शाबुद्दीन, अंकुर, अंकित, सायमा और वहीदन सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसपी देहात केशव कुमार भी पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को शांति से रहने की चेतावनी दी। पुलिस की ओर से भी दोनों पक्षों पर बवाल करने और शांति भंग करने पर केस दर्ज किया है। @Back To Home