पाकिस्तानी पूजा के लिए उठीं आवाज

पाकिस्तानी पूजा के लिए उठीं आवाज

 

पकिस्तानी पूजा के लिए उठीं आवाज, धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर जिस पाकिस्तानी युवती पूजा की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है उसको इंसाफ के लिए मेरठ समेत पूरे भारत से आवाज उठ रही हैं। पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुक्कुर जिले में लड़की ने अपहरण का विरोध किया, जिसके बाद अपहरणकर्ताओं उसके सिर में गोली मार दी। लड़की का नाम पूजा कुमारी ओड है, जिसकी उम्र 18 साल है। उसके जबरन धर्मांतरण और अपहरण के प्रयास में असफल रहने पर हत्या कर दी गई। सुक्कुर जिले के SP ने बताया कि पूजा की हत्या के मुख्य आरोपी वाहिद बख्श लशारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लशारी के पास से हथियार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। SP ने बताया कि आरोपी वाहिद बख्श पूजा से शादी करने के लिए उसका अपहरण करना चाहता था। सिंध में हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन इन मामलों में कहा जाता है कि हिंदू लड़कियों ने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपना लिया है। मेरी बेटी ने शादी और धर्म परिवर्तन से इनकार किया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पूजा के पिता ने कहा- आरोपी पिछले कई महीनों से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था। वह कई बार जबरदस्ती घर में भी घुसा। मैंने सुक्कुर पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की लेकिन पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी। घटना के बाद परिजनों ने शव को नेशनल हाइवे पर रख विरोध प्रदर्शन भी किया। जिस वजह से हाइवे करीब 2 घंटे तक जाम रहा। सिंध प्रांत में हर साल करीब 1,000 हिंदू लड़कियों (उम्र 12 से 28 साल के बीच) का अपहरण किया जाता है। उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसके बाद मुस्लिमों से शादी करवा दी जाती है।

पीएम उठाएं आवाज

युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सलीम पठान ने पूजा की हत्या की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस  शर्मनाक घटना को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दुओं के साथ किया जा रहा बरताब सहन नहीं किया जाएगा।

सुरक्षित नहीं हिन्दुओं के लिए

भाजपा में पंजाबी चेहरा सुनील वाधवा का कहना है कि पाकिस्तान में हिन्दू पूरी तरह से असुरक्षित हैं। पाकिस्तान का उदय ही हिन्दुओं से नफरत के नाम पर किया गया है। लेकिन भारत का हिन्दु, मुस्लिम, सिख व ईसाई पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे अत्याचारों पर चुप रहने वाला नहीं।

बेनकाब करें पाकिस्तान को

यथार्थ के सारथी की अध्यक्ष जूही त्यागी ने पाकिस्तान में पूजा कुमारी की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यहां बात केवल पूजा कुमारी की नहीं है। पाकिस्तान में तमाम महिलाओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जाता है। यह सहन नहीं किया जा सकता। भारत सरकार पाकिस्तान को बेनकाब करे।

कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल भी पाकिस्तान में हिन्दू युवती पूजा कुमारी की हत्या को लेकर खासे नाराज दिखाई दिए। उन्हाेंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं स्वीकार्य नहीं है। सभ्य समाज में इस प्रकार की घटनाओं की कोई जगह नहीं है। वह इस इस जघन्य हत्या कांड की कठोर निंदा करते हैं।

इन्होंने भी की निंदा: पाकिस्तान में पूजा की हत्या की कठोर निंदा करने वालो में सामाजिक कार्यकत्री सरिका सिंहल, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर, शहर कांग्रेस प्रवक्ता अखिल कौशिक, नवनीत नागर, दिनेश अग्रवाला आटा, खेमचंद पहलवान। भाजपा के छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, पूनीत शर्मा, नितिन बालाजी, व्यापार संघ के मंंत्री अंकुर गोयल, सपा नेता विपिन मनोठिया, अफजाल सैफी सरीखे भी शामिल हैं। @Back To Home

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *