पेंशन को तरसेंगे वृद्ध,
वृद्धावस्था पेंशन योजना के पात्रों के समक्ष बड़ी दिक्कत खड़ी होने वाली है। 27 हजार से अधिक पात्रों के बैंक खाते से आधार लिंक हीं है। समाज कल्याण विभाग ने पात्रों को अंतिम मौका देते हुए दो सप्ताह में आधार लिंक कराने के लिए कहा है। इससे पहले भी आधार लिंक करने के लिए पात्रों को कई बार जानकारी दी जा चुकी है।
प्रमाणीकरण कराना आवश्यक
जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को अपनी वृद्धावस्था पेंशन में अपना आधार प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है। पेंशन को तरसेंगे वृद्ध, कई बार इस संबंध में पात्रों को जानकारी दी गई और आधार लिंक कराने के लिए गया। लेकिन 28,800 पात्रों में से गिनती के ही पात्रों ने अपने बैंक खाते से आधार लिंक कराया है। अब अप्रैल में आने वाली पेंशन उन्हीं खातों में भेजी जाएगी, जिन पात्रों के बैंक खातों से आधार लिंक होगा। अब पात्रों को अंतिम मौका दिया जा रहा है।
ऐसे मिलेगी मदद
पेंशन पात्रों की सुविधा के लिए शासन द्वारा पेंशन की विभागीय वेबसाइट पर भी पात्र अपने आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा जनपद के वृद्धावस्था पेंशनर स्वयं या नजदीकी जनसुविधा केंद्र के माध्यम से भी अपना आधार प्रमाणीकरण करा सकते है। इसके अलावा संबंधित विकास खंड कार्यालय में तैनात सहायक व ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम और विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर भी आधार लिंक करा सकते हैं। आधार लिंक के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी के हेल्पलाइन नंबर 7668179991 पर संपर्क किया जा सकता है। @Home