रंगोत्सव में जमकर हुआ धमाल, शहर में रंगोत्सव पर जमकर धमाल हुआ। सभी होली के मस्ती में डूबे नजर आए। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी। अच्छी बात यह रही है कि होली के रंग में कहीं भंग नहीं पड़ा। होली व दूसरे पर्व शांति पूर्व निपट गए। रंगोत्सव मनाने में प्रशासन व पुलिस के अफसर भी पीछे नहीं रहे। मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह ने किसी भी निराश नहीं किया। जो भी उनके दर आया सभी हो प्रेम भाव से होली खेली। मंडलायुक्त के साथ सामाजिक कार्यकर्ता विपुल सिंह, ट्रांसपोर्टर अमरजीत उर्फ पिंकी चिन्योटी के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी होली खेलने पहुंचे। पीसीसी के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह ने भी मंडलायुक्त को रंगोत्सव की बधाई भेजी। तमाम आला प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी रंगोत्सव की बधाई मंडलायुक्त को दी।
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व भाजपा ज्वाइनिंग कमेटीे के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी केवल भाजपा ही नहीं बल्क पूरे महानगर में होली खेलने के लिए खास तौर से जाने जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में बतौर मंत्री रहते हुए भी डा. वाजपेयी ने कभी भी लोगों व अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। वह कहीं भी होते, लेकिन होली के मौके पर हमेशा अपने गृह जनपद मेरठ में जरूर मौजूद रहते। इसी बार भी ऐसा ही किया। शहर में दर्जनों कार्यक्रम में वह होली खेलने पहुंचे। लोगों ने उन्हें जमकर रंग व गुलाल लगाया। डा.वाजपेयी के अलावा भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल, संगठन के उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अरूण वशिष्ठ, संदीप रेवड़ी, अजय गुप्ता, भाजपा के सुनील वाधवा व कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा, भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया आदि भी रंगोत्व कार्यक्रमों में शामिल हुए।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल भी होली खेलने के लिए केवल भाजपा ही नहीं बल्कि तमाम दलों व संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच खास पहचान रखते हैं। होली को लेकर उन्हें खासतौर से उत्साहित देखा जाता है। अपने आवास पर आने वालों के अलावा वह पूरे दिन जहां जहां भी रंगोत्सव के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, उसमें शामिल होने के लिए वह पहुंचे। भाजपा नेता अमन गुप्ता से जमकरकर उन्होंने होली खेली। भाजपा के कार्यकर्ता भी सांसद के साथ होली खेलकर प्रफुल्लित नजर आए। वह हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के रंगोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसके जगन्नाथपुरी सुधार समिति ने भी जमकर होली खेली। रंगोत्सव में जमकर हुआ धमाल, रंगोत्सव को खूब आनंद लिया।
बांके बिहारी पहुंचे शोभित मिश्रा। भाजपा नेता शोभित मिश्रा होली खेलने के लिए वृंदावन में बांके बिहारी के धाम पहुंचे। शोभित मिश्रा और बांके बिहारी काे लेकर कुछ भी कहना अतिशयोक्ति होगी। क्योंकि शोभित मिश्रा का ज्यादा वक्त बांक बिहारी में ही गुजरता है। ऐसा कोई आयोजन नहीं जिसमें वह बांके बिहारी न पहुंचते हों। रंगोत्सव के मौके पर भी शोभित मिश्रा बांके बिहारी में मौजूद रहे। वहां बिहारी जी की सेवा की। इसके अलावा शास्त्री सैक्टर तीन में भी रंगोत्सव का जमकर धमाल हुआ। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर रंगोत्सव का आनंद लिया। इसमें दिवाकर माहेश्वरी, आशीष माहेश्वरी, नालिन, गर्ग आदि ने धूमधाम से रंगोत्सव मनाया। वहीं दूसरी ओर मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से मंदिर महादेव में होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल व महामंत्री वियज आनंद अग्रवाल ने बताया कि विधायक अमित अग्रवाल व सोमेन्द्र तोमर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। @Back To Home