संभावित मंत्रियों को चाय का न्यौता, सूबी की योगी सरकार के संभावित मंत्रियों को चाय का न्यौता भेजा गया है। माना जा रहा है कि जिनकी लाटरी निकली है उन्हें शपथ ग्रहण से पहले ही बता दिया जाएगा। देश की नई सरकार का मंत्रिमंडल युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की शक्ति और दिग्गज नेताओं के अनुभव का संगम होगा। यूपी को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला राज्य और देश में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य बनाने के संकल्प के साथ नई सरकार शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेगी। मंत्रिमंडल के जरिए भाजपा की कोशिश मिशन 2024 के मद्देनजर क्षेत्रीय संतुलन के साथ सामाजिक समीकरण साधने की भी झलक होगी। योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्रिमंडल में 45 से 47 मंत्री शपथ ले सकते है। इनमें करीब 24 से अधिक कैबिनेट, 10 से अधिक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और करीब 12 से अधिक राज्यमंत्री शामिल हो सकते है। इनमें 15 से अधिक नए चेहरे भी हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में पश्चिम से पूरब तक अगड़े, पिछड़े, दलित और अति दलित वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की चर्चा है। वहीं युवाओं को मौका देकर पार्टी नई लीडरशिप का रोडमैप भी तैयार करेगी। वहीं महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। स्वतंत्रदेव सिंह, सुरेश खन्ना, सतीश महाना, सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, जय प्रताप सिंह, ब्रजेश पाठक, लक्ष्मीनारायण चौधरी, आशुतोष टंडन, भूपेंद्र चौधरी, अनिल राजभर, कपिल देव अग्रवाल, अशोक कटारिया, रविंद्र जायसवाल, अतुल गर्ग, मोहसिन रजा, बलदेव सिंह औलख, गिरीश चंद्र यादव, संदीप सिंह और जयकुमार जैकी। इनके अलावा पूर्व मंत्री जीएस धर्मेश, रमाशंकर पटेल, दिनेश खटीक, संजीव गोंड को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। योगी मंत्रिमंडल में अपना दल (एस) के आशीष पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। निषाद पार्टी और अपना दल से एक-एक राज्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। @Back To Home