स्नातक संघ का होली मिलन, स्नातक संघ की होली धूमधाम से संपन्न हुई, अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ द्वारा गढ़ रोड स्थित सात फेरे रेस्टोरेंट में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री संगठन हिमांशु गोयल जी ने की व संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष गौरव सिंह एवं जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह रहे। उन्होंने बतलाया कि स्नातक संघ का उद्देश्य युवाओं को नौकरी पाने वाला ही नहीं यद्यपि नौकरी देने योग्य तैयार करने का है। पश्चिम क्षेत्र के सभी सदस्यों ने मिलकर गुलाल चंदन व फूलों से होली खेली। इस मौके पर विपुल सिंघल, अशोक अग्रवाल, निर्वाचन रस्तोगी, पवन त्यागी, नवनीत निमी, शुचि शर्मा, सविता त्यागी ,वीरेंद्र शर्मा, मुकेश चौबे आदि उपस्थित रहे। विपुल सिंहल ने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है। इस दिन लोग तमाम पुराने गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे के गले मिलते हैं। यह पर्व दिलों के मैल को रंगों से धो देने का भी संदेश देता है। साथ ही उन्होंने होली के मौके पर कुछ सावधानियां बरतने की भी सलाह दी। मसलन रसायनिक रंगों व गुलाल का परहेज करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर तो यही होगा कि टेसू का रंग यूज किया जाए, वह सेहत के लिए भी माफिक रहता है। @Back To Home
हर खबर पर पारखी नज़र