स्व. मंजू गोयल की प्रतिमा का अनावरण, कैंट बोर्ड वार्ड छह की सदस्य रहीं स्वर्गीय मंजू गोयल की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को वेस्ट एंड रोड मेरठ स्थित एक विवाह मंडप में धार्मिक आयोजन के उपरांत किया गया। इस मौके पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में भाजपाई भी वहां पहुंचे थे इनमें सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंहल, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, आईआईएम के स्टेट प्रेसिडेंट डा. एमके बंसल, अन्नपूर्णा हॉस्पिटल के ब्रजभूषण गुप्ता के अलावा महानगर भाजपा के पीयूष शास्त्री, अरविंद मारवाडी, व्यापारी नेता अंकुर गोयल, गोपाल आदि भी शामिल रहे। अतिथियों का स्वागत दिनेश गोयल व गौरव गोयल परिवार ने किया। कार्यक्रम में सभी वर्ग व समुदाय के लोगों के अलावा वैश्य समाज के सभी लोग मौजूद रहे। कैंट क्षेत्र के वार्ड छह से भी भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। इस मौके पर काली पलटन मंदिर के मुख्य पुजारियों ने प्रतिमा अनावरण के कार्य को विधिविधान से संपन्न कराया। करीब दो घंटे का धार्मिक आयोजन चला। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंजू गोयल के कार्यों व समाज के लिए उनके योगदान को स्मरण किया गया।