योगी के शपथ ग्रहण में मेरठी भाजपा छायी, योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के शपथ ग्रहण समारोह में मेरठ भाजपा छायी रही। मेरठ भाजपा के तमाम दिग्गज व संगठन के जुड़े पदाधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे। योगी के शपथ ग्रहण में मेरठी भाजपा छायी, इतना ही नहीं उन्होंने मेरठ की छाप भी छोड़ी। मेरठ से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने वालों की यदि बात की जाए तो उनमें सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यसभा सांसद विजय पाल तोमर व कांत कर्दम, कैंट में परचम लहराने वाले विधायक अमित अग्रवाल, दर्जा प्राप्त मंत्री सुनील भराला, हर्ष गोयल, शहर भाजपा के अध्यक्ष मुकेश सिंहल, जिला संगठन के अध्यक्ष विमल शर्मा, भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विशाल कन्नौजिया, महामंत्री नितिन बालाजी, संजय जैन बीड़ी, कैंट बोर्ड के निवर्तमान सदस्य नीरज राठौर के अलावा भाजपा छावनी मंडल के तमाम पदाधिकारी लखनऊ गए थे। इनके अलावा कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील वाधवा, शहर भाजपा के उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी समेत मेरठ से भारी संख्या में पदाधिकारी लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बने।